Bokaro News : अगलगी में फुटवेयर गोदाम का एक करोड़ से अधिक का नुकसान
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 05 Jan 2026 1:33 AM
Bokaro News : मनमोहन को-ऑपरेटिव कॉलोनी में फुटवियर गोदाम में अगलगी ने संचालक की तोड़ी कमर
Bokaro News : प्रतिनिधि, बोकारो. बोकारो सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के मनमोहन को-ऑपरेटिव कॉलोनी के मकान संख्या 869 के ओमकार इंटरप्राइजेज जूते-चप्पल गोदाम में आग लगी गयी थी. इसमें लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. घटना शनिवार शाम छह बजे की है. रविवार की सुबह भी घटनास्थल पर देखा गया कि आग सुलग रही है और जली हुई गोदाम से धुआं निकल रहा है. हालांकि सूचना पाकर फिर से पहुंचे झारखंड अग्निशमन बोकारो विभाग की दमकल गाड़ियों के मदद से बुझाया जा रहा था. घंटों मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया. गोदाम संचालक ओमकार पांडेय ने बताया कि गोदाम में पहले से ही विभिन्न कंपनियों की फुटवियर स्टॉक था और फुटवियर में इस्तेमाल होने वाले कच्चा माल था. पिछले दो दिन पूर्व भी 60 लाख के माल मंगाई गयी थी जो आग में जलकर पूरी तरह से बरबाद हो गया. इस आग से लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. कहा कि इस गोदाम फिर से शुरू करना उनके लिए मुश्किल भरा होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










