Bokaro News : सभी 28 वार्डों और अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी देगी समिति

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सभी 28 वार्डों और अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी देगी समिति

Bokaro News : समिति फुसरो नगर के सभी 28 वार्डों और अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी उतारेगी.

विज्ञापन

असहाय जन संघर्ष समिति फुसरो-बेरमो कमेटी की बैठक रविवार को पटेलनगर स्थित पंचमुखी मंदिर के समीप सुनीता देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया. समिति के संरक्षक साधु बाउरी ने कहा कि फुसरो नगर परिषद के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित कर महिलाओं को सम्मान दिया गया है. केंद्रीय अध्यक्ष प्रकाश तुरी व सलाहकार कर्मा तुरी ने कहा कि समिति द्वारा फुसरो नगर के सभी 28 वार्डों और अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी उतारेगी. मौके पर समिति के शिवशंकर शर्मा, संतोष चंद्रवंशी, मो तोसिफ, शाकिब अंसारी, सुनीता सिंह, मनोरमा देवी, अनिता देवी, फुलेश्वरी कुमारी, गुड़िया देवी, पुनीता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola