Bokaro News : 20 घंटे बाद मिला डूबे किशोर का शव

Bokaro News : बरवाघाट चेकडैम में डूब गये किशोर का शव बीस घंटे बाद मिला.
हरला थाना क्षेत्र के बरवाघाट चेकडैम में मंगलवार को डूबे दूसरे किशोर शौर्य कुमार उर्फ सन्नी (बीएसएल एलएच निवासी) का शव बुधवार को मिला. गरगा डैम से चेकडैम में पानी कम छोड़ा जा रहा था. सुबह स्थानीय लोगों ने शव को पानी के ऊपर देखा. सूचना पर हरला थाना इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम दलबल के साथ पहुंचे. शव को स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. हालांकि गोताखोरों की टीम भी खेतको से बरवाघाट चेक डैम पहुंच गयी थी.
मंगलवार को डूब गये थे तीन किशोर
मालूम हो कि बरवाघाट चेकडैम में मंगलवार की दोपहर स्नान कर रहे तीन किशोर में डूब गये थे. एक किशोर रवि कुमार को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था. आजाद नगर के 15 वर्षीय विष्णु कांत कुमार का शव मिला था और शौर्य लापता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










