थाना दिवस में 63 मामले आये, 53 मामलों का हुआ निष्पादन

बोकारो में आयोजित थाना दिवस में जमीन विवाद से जुड़े 63 मामले सामने आए, जिनमें से 53 का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शेष मामलों की जांच जारी है।
बोकारो: जिले भर के थाना में गुरूवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. इसमें सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी के साथ-साथ बीडीओ, सीओ, एसडीओ स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए. थाना दिवस में जमीन विवाद, राजस्व मामले सहित अन्य मामलों का निष्पादन ऑन दी स्पॉट किया गया. कई मामलों को आगे की जांच के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया.
इस दौरान 63 मामले प्राप्त हुए. 53 मामलों का निष्पादन किया गया. दो कांड दर्ज किया गया. साथ ही 10 मामले लंबित है. एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि थाना दिवस में मुख्यत: जमीन का बंटावारा, दोनों पक्ष द्वारा जमीन का कागजात प्रस्तुत नहीं करने, द्वतीय पक्ष द्वारा अगली तिथि में बात करने का समय मागने, प्रथम पक्ष अनुपस्थित रहने, निर्माण कार्य को रोकना, दूसरे के जमीन में दावा करना, गाली-गलौज करने जैसी समस्याएं आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










