Bokaro News : तेनुघाट : घर में चोरी का खुलासा
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 1:40 AM
Bokaro News : दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
Bokaro News : तेनुघाट /गोमिया. तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेनुघाट-01 नंबर ई-टाइप कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का सामान, नकदी और प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है. थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में तेनुघाट ओपी कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया गया. एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान कांड के अप्राथमिक अभियुक्त महेंद्र ठाकुर एवं महेंद्र प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर एक पीक रंग का झोला, 3200 रुपये नकद, मोटरसाइकिल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










