स्विच जला, दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

स्विच जला, दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
कथारा. सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी प्रबंधन की पेजयल आपूर्ति शुक्रवार से कथारा और जारंगडीह की कॉलोनियों व गांवों में ठप है. इसका कारण है कि कोनार रिवर साइड में लगाये गये 550 हॉर्स पावर वाले नये मोटर पंप के स्टार्टर स्विच जल शुक्रवार सुबह जल गया है. ऊपर बंगला, मंशा नगर, डबल स्टोरी, एमटीएस कॉलोनी, बोडिया बस्ती, राजेंद्र नगर, गायत्री कॉलोनी स्थित खटाल मुहल्ला आदि में पेयजल आपूर्ति ठप हो गया है. इस संबंध में साइट इंचार्ज मो सन्नाउल्लाह ने बताया कि स्विच का पार्ट्स उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. प्रयास किया जा रहा है. पार्ट्स मिल जाने पर रविवार और नहीं तो सोमवार को स्विच की व्यवस्था कर पंप चालू कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










