झूठ व लूट की सरकार को उखाड़ कर झारखंड में बनाएं एनडीए की सरकार : सुदेश महतो

सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए का प्रत्याशी कौन होगा, इसकी चिंता अपने परिवार के बेटे सुदेश के ऊपर छोड़ दें, क्योंकि पर्दे के पीछे किसी को रोकने की तैयारी चल रही है.
बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के खेदाडीह मैदान में बुधवार को आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य रूप से मौजूद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो की गठबंधन सरकार दिन में झूठ बोलती है और रात में लूट करती है. झूठ व लूट की इस सरकार को उखाड़ कर एनडीए की सरकार बनाएं.
एनडीए का प्रत्याशी कौन होगा?
उन्होंने कहा कि चंदनकियारी उनका घर है, इसलिए घर के सदस्य उनके साथ खड़े रहें. चंदनकियारी से भी एनडीए के प्रत्याशी को मजबूत करें. सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए का प्रत्याशी कौन होगा, इसकी चिंता अपने परिवार के बेटे सुदेश के ऊपर छोड़ दें, क्योंकि पर्दे के पीछे किसी को रोकने की तैयारी चल रही है. जो मुखिया का चुनाव नहीं जीते हैं, वह बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं. जात-पात कर भ्रम फैलाया जा रहा है.
सुदेश जात-पात की राजनीति नहीं करता
सुदेश महतो ने कहा कि वो जात-पात की राजनीति नहीं करते हैं. चंदनकियारी में आजसू और सुदेश का खूंटा हैं उमाकांत. चंदनकियारी का प्रतिनिधित्व करने का मौका कई को मिला, मगर घर-घर विकास पहुंचाने का काम आजसू ने शुरू किया है. श्री महतो ने जेएमएम के संबंध में कहा कि उसकी सत्ता की भूख सेवा के लिए नहीं, लूटने के लिए है. राज्य के मुख्यमंत्री जेल में हैं.
Also Read : पूर्व डिप्टी सीएम को है ‘राजदूत’ का इंतजार, देखें स्पेशल वीडियो
5 लाख रोजगार, बेरोजगारी भत्ता सभी कागजों में सिमटकर रह गया
झारखंड मुक्ति मोरचा जब सत्ता में आयी थी, तो लोगों को उम्मीद जगी थी कि माटी से जुड़ी समस्याओं का निदान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 5 लाख रोजगार, बेरोजगारी भत्ता सभी कागजों में सिमट कर रह गया. अबुआ आवास, बबुआ आवास बन कर रह गया. आवेदन सैकड़ों पड़े, पर आवास आवंटन मात्र 30 और 40 मिला.
चंदनकियारी में परिवर्तन की लहर है : उमाकांत
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चंदनकियारी के पूर्व विधायक सह मंत्री उमाकांत रजक ने कहा चंदनकियारी में परिवर्तन की लहर है. अगर 2024 में फिर मौके मिला, तो नया चंदनकियारी दिखेगा. अधिकारियों की प्रताड़ना समाप्त होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिलेश महतो व संचालन मंटू महतो ने किया. इस अवसर कई लोगों ने अन्य पार्टी को छोड़ आजसू पार्टी का दामन थामा. मौके पर आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत, महाराज महतो, नेमचंद महतो, बिशू महतो आदि मौजूद थे.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




