ePaper

पूर्व डिप्टी सीएम को है 'राजदूत' का इंतजार, देखें स्पेशल वीडियो

Updated at : 03 Feb 2024 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम को है 'राजदूत' का इंतजार, देखें स्पेशल वीडियो

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रभात खबर के इस शानदार एक्सपो का लुत्फ उठाया. उन्होंने वाहन विक्रेताओं के स्टालों पर प्रदर्शित वाहन निर्माता कंपनियों गाड़ियों के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही, उन्होंने एक स्पोर्ट्स बाइक की सवारी भी की.

विज्ञापन

प्रभात खबर ऑटो शो का झारखंड की राजधानी रांची के हरमू स्थित मैदान में 1 फरवरी 2024 को आगाज हो गया है. यह ऑटो-शो 4 फरवरी 2024 तक चलेगा. इसका उद्घाटन झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया. इस मौके पर प्रभात खबर के एग्जिक्यूटिव डाइरेक्टर आर के दत्ता, प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, वाइस प्रसिडेंट विजय बहादुर और ब्रांड एंड इवेंट के मंजीत सिंह संधू समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे.

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने इस शानदार एक्सपो का लुत्फ उठाया. उन्होंने वाहन विक्रेताओं के स्टालों पर प्रदर्शित वाहन निर्माता कंपनियों गाड़ियों के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही, उन्होंने एक स्पोर्ट्स बाइक की सवारी भी की. इस दौरान उन्होंने प्रभात खबर खास बातचीत में सुदेश महतो ने कहा कि भारत की ऑटो कंपनियों ने उनके मन की मुराद पूरी कर दी है. कारों के अलावा उन्हें मोटरसाइकिलों का भी शौक है और इसमें जावा येज्दी के बाजार में वापस आने से वे खासे उत्साहित है. उन्होंने कहा कि कोई कंपनी राजदूत को वापस ले आती है, उन्हें खास खुशी होगी. मुझे इसका इंतजार है. देखिए, उनसे खास बातचीत का वीडियो.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola