Bokaro News : विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Bokaro News : सर्वोदय शिशु मंदिर, तारानारी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

सर्वोदय शिशु मंदिर, तारानारी में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, वाटर मैनेजमेंट, विंड टरबाइन, लेजर होम सिक्योरिटी, वोल्केनो, वाटर प्यूरिफिकेशन, भूकंप मापी यंत्र, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ग्रीन हाउस, ऑटोमैटिक वाटर सप्लाई, न्यूक्लीअर पावर प्लांट, नाइट वर्किंग मॉडल, सोलर व हाइड्रो पावर प्लांट, कार्बन अवशोषक चिमनी, प्रकाश संश्लेषण, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिंचाई समेत जीवन को सरल तथा सुगम बनाने वाली उपयोगी तकनीकों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किये. प्रधानाचार्य दिलीप कुमार महतो ने कई मॉडलों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. कहा कि वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता व नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है. कार्यक्रम में चंद्रपुरा प्रखंड उप प्रमुख रिंकी कुमारी, हीरालाल महतो, सुरेश महतो, रंजीत महतो, भुनेश्वर महतो, घनश्याम महतो, दुर्गा चरण महतो, भागीरथ महतो, अमित शर्मा अजय महतो आदि उपस्थित थे.

बिरसा सरस्वती विद्या मंदिर में बाल मेला का आयोजन

सरस्वती पूजा पर बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल मेला का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने कई व्यंजनों के स्टॉल लगाये. उद्घाटन एसबीआइ चंद्रपुरा शाखा प्रबंधक मीनाक्षी उपाध्याय ने किया. विद्यालय के अध्यक्ष डाॅ एस हेम्ब्रम, सचिव लखी हेंब्रम, चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन, जिप सदस्य नीतू सिंह, एसबीआइ अधिकारी पूर्णिमा, मुखिया नारायण मरांडी, लक्ष्मण सिंह, कृष्णा सिंह उपस्थित थे. अतिथियों ने स्टॉल का अवलोकन किया और व्यंजनों का स्वाद लिया. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह ने किया. इधर, सरस्वती पूजा पर विद्यालय में अक्षरारंभ संस्कार के तहत नर्सरी, केजी एक व दो में कई बच्चों का नि:शुल्क नामांकन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola