Bokaro News : चित्रगुप्त महापरिवार की राज्य स्तरीय कार्यशाला पांच को

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चित्रगुप्त महापरिवार की राज्य स्तरीय कार्यशाला पांच को

Bokaro News : चित्रगुप्त महापरिवार का राज्य स्तरीय कार्यशाला व महासम्मेलन का आयोजन पांच अप्रैल को होगा.

विज्ञापन

चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला का 25 साल (सिल्वर जुबली) पूरा होने पर पांच अप्रैल को “बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ ” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला व महासम्मेलन का आयोजन होगा. बोकारो क्लब सेक्टर 05 में यह कार्यक्रम चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला व इसकी अनुषंगी इकाई लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा. महापरिवार व समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को को-ऑपरेटिव कॉलोनी में पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी. महासचिव भैया प्रीतम ने कहा कि बेटियों को पढ़ाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के विषय पर कार्यशाला में विशेष चर्चा की जायेगी.

कई जिलों के प्रतिनिधि लेंगे भाग

महासम्मेलन में चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की कोयलांचल व लोहांचल की सभी समितियों के अलावा गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, चतरा के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, धनबाद विधायक राज सिन्हा, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, झारखंड राज्य उद्योग एवं व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमितेश सहाय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा कई प्रबुद्ध अतिथियों ने सम्मेलन में उपस्थित होने का आश्वासन दिया है. मौके पर लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा, चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार, जिला समिति के मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा, आयोजन समिति के अध्यक्ष रमण सिन्हा, संयुक्त महासचिव अनल कुमार, संयोजक कुमोद प्रसाद सिन्हा, कोषाध्यक्ष ललित वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रतनलाल, कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा, संयुक्त महासचिव अनूप सिन्हा, ललेश सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, जिला के वरिष्ठ सदस्य अभय प्रताप श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिन्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola