Bokaro News : चंदनकियारी में राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चंदनकियारी में राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

Bokaro News : चंदनकियारी में 15वीं राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई.

विज्ञापन

चंदनकियारी में दो दिवसीय 15वीं राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई. झारखंड एथलेटिक्स संघ और बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 24 जिलों से लगभग 240 एथलीट भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने किया. मौके पर चास एसडीएम प्रांजल डांडा, फाइनेंस एवं मैराथन कमेटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, सचिव शिव कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष आशीष झा, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, आयोजन सचिव आशु भाटिया, अनुभा खाका लातेहार, प्रभात रंजन तिवारी गुमला, तकनीकी प्रमुख गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, चंदनकियारी बीडीओ अजय वर्मा, खेल समन्वयक सीबी शुक्ला, मोहन साहू, अशोक भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे. कस्तूरबा विद्यालय चंदनकियारी की बैंड टीम ने अतिथियों का स्वागत किया.

ये रहे विजेता

पहले दिन कई स्पर्धाएं हुईं. इसके विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. शॉटपुट (पुरुष वर्ग) में राज रौशन (देवघर), गीतराज संधू (पूर्वी सिंहभूम), असीम एक्का (गुमला), लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में अभिनय मिंज (रांची), दीपक मुंडा (रांची), राम मोहन सैनी (पाकुड़), 4.00 मीटर हर्डल्स (पुरुष वर्ग) में मनीष बेदिया (रामगढ़), आशुतोष कुमार (रांची), रितेश कुमार (रामगढ़), 10000 मीटर की दौड़ (पुरुष वर्ग) में दीपक कुमार ठाकुर (गिरिडीह), बबलू टुडू (पूर्वी सिंहभूम), रितेश कुमार (रामगढ़), 10000 मीटर (महिला वर्ग) की दौड़ में संघ मित्रा महता (गुमला), रूबी कुमारी (धनबाद), तनु कुमारी (धनबाद), डिस्कस थ्रो (पुरुष वर्ग) में रामानंद सिंह (देवघर), अबु जफर (बोकारो), गीतराज सिंह संधू (पूर्वी सिंहभूम), शॉटपुट (महिला वर्ग) में श्रुति कामना तिर्की (रांची), स्वर्णलता हांसदा (जामताड़ा), अर्पिता पात्रा (पूर्वी सिंहभूम) क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे.

ये रहे विजेता

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola