जुआ अड्डा से छह लोग गिरफ्तार, 10 बाइक समेत कई सामान जब्त
Updated:
विज्ञापन

बोकारो के चास थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से नकदी, मोबाइल और 10 बाइक भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
बोकारो. चास थाना की पुलिस ने अंसारी मोहल्ला कब्रिस्तान के समीप एक चहारदीवारी में चल रहे जुआ अड्डे में बुधवार को छापेमारी कर छह लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. मौके से 36200 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, दो कॉपी, ताश की छह गड्डियां व दो बैनर (जिन पर 01 से 09 तक अंक अंकित थे) और चहारदीवारी के बाहर खड़े 10 दोपहिया वाहनों को जब्त किया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस जुआ अड्डा का संचालन करने वालों का पता लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










