Bokaro News : खेतको और जारंगडीह के बीच बने पुल के सात पिलर जर्जर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : खेतको और जारंगडीह के बीच बने पुल के सात पिलर जर्जर

Bokaro News : बोकारो की उपायुक्त के निर्देश पर खेतको और जारंगडीह के बीच दामोदर नदी पर बने पुल का निरीक्षण शनिवार को जिला खनन निरीक्षक सीताराम टुडू व पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने किया.

विज्ञापन

बेरमो. बोकारो की उपायुक्त के निर्देश पर खेतको और जारंगडीह के बीच दामोदर नदी पर बने पुल का निरीक्षण शनिवार को जिला खनन निरीक्षक सीताराम टुडू व पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने किया. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कहा कि पुल के सभी सात पिलरों की नींव काफी कमजोर व जर्जर हो गयी है. कभी भी पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है. उपायुक्त सहित सभी संबंधित विभाग को रिपोर्ट दी जायेगी. पुल समीप से बालू का उठाव होने की सूचना ग्रामीणों से मिली है. पुल के समीप से बालू उठाव करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. कोई रात में बालू उठाव करता है तो ग्रामीण रोके और सूचित करें. निरीक्षण के दौरान खेतको के पूर्व मुखिया मो शबीर अंसारी, समाजसेवी कपिल नायक, परवेज राजू समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola