Bokaro News : डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय प्रबंधक ने दिया इस्तीफा
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बार–बार तबादलों को माना जा रहा है मुख्य वजह
विज्ञापन
Bokaro News :
प्रतिनिधि, बोकारो थर्मल.
डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत वरीय प्रबंधक (मैकेनिकल) और डीवीसी इडीसीएल के लाजइनिंग ऑफिसर सचिन बोदलकर ने अपने पद से लिखित त्यागपत्र दे दिया है. जानकारी के अनुसार, त्यागपत्र देने के तुरंत बाद वे छत्तीसगढ़ चले गये हैं. एचओपी सुशील कुमार अरजरिया के अवकाश पर होने के कारण श्री बोदलकर ने अपना इस्तीफा जीएम (इलेक्ट्रिकल) राजेश विश्वास को सौंपा था.डेढ़ साल में चार तबादले बने चर्चा का विषय :
विश्वस्त सूत्रों और प्लांट के गलियारों में चर्चा है कि पिछले महज डेढ़ वर्षों के दौरान सचिन बोदलकर का चार बार विभागीय तबादला किया गया है. बोकारो थर्मल में उनकी पारी वाटर पैकेज मैनेजर के रूप में शुरू हुई थी. बाद में उन्हें सीएचपी, फिर ऐश प्लांट और अंत में ऐश पौंड की जिम्मेदारी दी गयी. ऐश पौंड में स्थानांतरण के बाद से ही वे अत्यधिक मानसिक दबाव में देखे जा रहे थे.इडीसीएल ने गंभीरता से लिया मामले को :
इडीसीएल के अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी और सचिव रमेश कुमार ने बताया कि जिस वक्त सचिन बोदलकर ने इस्तीफा दिया, वे दोनों अवकाश पर थे. उन्होंने कहा कि हम लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं. उनकी पत्नी से संपर्क होने पर उनका कहना था कि उन्हें छोड़ दें. वे काफी तनाव में हैं. इडीसीएल नेतृत्व ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है और इस पर आंतरिक विचार-विमर्श किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










