स्वार्थ ही भ्रष्टाचार की जड़ है : के रामाकृष्णा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 11:51 PM
BOK NEWS : स्वार्थ ही भ्रष्टाचार की जड़ है : के रामाकृष्णा
फुसरो. बीबीएम करगली फुटबॉल ग्राउंड स्थित श्री अरविंदो सोसाइटी बेरमो सेंटर जेएचसी 03 में रविवार को सेंटर का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक के रामाकृष्णा, विशिष्ट अतिथि ढोरी महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय थे. अतिथियों ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके बाद सामूहिक ध्यान किया गया और धार्मिक चर्चा हुई. गायक कौशल अलबेला और बृजमोहन चौहान ने कई भजन प्रस्तुत किये.
बीएंडके जीएम ने कहा कि धर्म और अध्यात्म से ही संस्कृति को बचाया जा सकता है. लोभ और लालच छोड़ कर समाज के बारे में सोचने की जरूरत है. स्वार्थ ही भ्रष्टाचार की जड़ है. दूसरे के बारे में सोचने और सेवा करने की जरूरत है. ढोरी जीएम ने कहा कि महर्षि अरविंद पूर्व में पत्रकार थे और अपनी पत्रकारिता के द्वारा धर्म के रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया. वह एक योगी, द्रष्टा, दार्शनिक, कवि और राष्ट्रवादी भी थे. पूर्व सांसद ने कहा कि यहां आकर कुछ सीखने को मिलता है. उन्होंने जीएम से संस्था को और बेहतर बनाने तथा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही. सोसाइटी के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने कहा कि संस्था के माध्यम से श्री अरविंदो व श्री मां के जीवनी और कार्यों को बताया जा रहा है. उनके विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. अंत में सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया.
मौके पर सोसाइटी के सचिव विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, गौर प्रमाणिक, रामाकृष्णा प्रसाद, अशोक भट्टाचार्या, परमानंद भट्टाचार्या, लाल बचन यादव, एस संजय, रवींद्र कुमार सिंह, संत सिंह, धनंजय सिंह, मदन वर्मा के अलावा जिप सदस्य नीतू सिंह, चंद्रपुरा की पूर्व प्रमुख अनीता गुप्ता, मजदूर नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, सुरेश सिंह, विनय सिंह, पंकज पांडेय, भाई प्रमोद सिंह, सुरेश बंसल, भरत वर्मा, सुमित सिंह, सुशांत राइका, देवतानंद दुबे, ओम शंकर सिंह, रणसुमन सिंह, केदार सिंह, दयानंद प्रसाद बरनवाल, नवीन पांडेय, मदन गुप्ता, अभिषेक कुमार सिंह, परमानंद भट्टाचार्य, लाखन सिंह,एमपी यादव, डॉ रेणु मश्रिा, रूबी घोषाल, मंजू कुमारी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










