मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई बकरों की खरीद-बिक्री, बाजार में रही रौनक

Updated:
विज्ञापन

बकरी बाजार की फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में मनसा पूजा को लेकर सेक्टर-12 बकरी बाजार में बारिश के बीच भी बकरों की खरीद-बिक्री जारी है। खरीदारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

मनसा पूजा को लेकर सेक्टर-12 मोड़ स्थित बकरी बाजार में बारिश के बावजूद बकरों की खरीद-बिक्री पूरे उत्साह के साथ जारी है. लगातार हो रही बारिश के कारण व्यापारियों को कुछ परेशानी जरूर हुई, पर इससे बाजार की रौनक फीकी नहीं पड़ी.

विज्ञापन

जरूरत और पसंद के अनुसार खरीद रहे बकरा

पूजा को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं. खरीदार अपनी आवश्यकता, पसंद और बजट के अनुसार बकरों का चयन कर रहे हैं. बाजार में छोटे, मध्यम और बड़े आकार के बकरे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

व्यापारियों का कहना है कि मनसा पूजा के कारण मांग बढ़ी है और मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद कारोबार संतोषजनक चल रहा है. बारिश के बीच भी बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है. पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जिससे बकरी बाजार पूरे दिन गुलजार बना हुआ है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola