ePaper

Bokaro News: लोधकियारी में सतीश कुमार मांझी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Updated at : 09 Nov 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: लोधकियारी में सतीश कुमार मांझी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Bokaro News: कसमार प्रखंड अंतर्गत बगदा पंचायत के लोधकियारी में आयोजित दो दिवसीय स्वर्गीय सतीश कुमार मांझी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. कुल 16 टीमों के बीच आयोजित इस टूर्नामेंट में पहले दिन खेले गए लीग राउंड, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

रविवार को खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबलों में स्टूडेंट क्लब लोधकियारी और डीएससी लहेरजारा सिलिसाडोम के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें सिलिसाडोम ने जीत दर्ज की. दूसरे मैच में मुकेश स्पोर्टिंग क्लब रितुडीह ने रघु एफसी गोपालपुर को पराजित किया. तीसरे मुकाबले में बालीडीह एफसी और सेंट ब्रदर केदला की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हुआ और मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया, इसमें केदला विजयी रही. चौथे मैच में हांसदा एफसी झोपरो ने सरना एफसी बरुवाटांड़ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.

रितुडीह ने डीएससी लहेरजारा सिलिसाडोम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

क्वार्टर फाइनल चरण में रितुडीह ने डीएससी लहेरजारा सिलिसाडोम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि हांसदा एफसी झोपरो ने सेंट ब्रदर केदला को हराकर अंतिम-4 में अपनी जगह सुरक्षित की. सेमीफाइनल मुकाबले में रितुडीह और झोपरो के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें रितुडीह की टीम विजयी रही और उसने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा. मंत्री योगेंद्र प्रसाद पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष शेखर प्रसाद महतो, सचिव लंबोदर मुर्मू, कोषाध्यक्ष कालेश्वर टुडू तथा सदस्यों रणदेव मुर्मू, जगन्नाथ मुर्मू, दिलीप टुडू, प्रदीप मुर्मू, जितेंद्र मुर्मू, राहुल मुर्मू, रूपेश किस्कू, ऋषि महतो, भूतेष महतो, नितेश महतो, समरेश महतो, रथु किस्कू, प्रकाश किस्कू, राहुल कुमार टुडू, देवानंद टुडू, रामेश्वर मुर्मू, सुमित किस्कू, नितेश मुर्मू समेत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola