Bokaro News : सुरही में 84 वर्षों से हो रहा सरस्वती पूजा का आयोजन
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 22 Jan 2026 12:16 AM
Bokaro News : नावाडीह प्रखंड अंतर्गत सुरही पंचायत के मेलाटांड़ में वर्ष 1942 से सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है.
नावाडीह प्रखंड अंतर्गत सुरही पंचायत के मेलाटांड़ में वर्ष 1942 से सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है. इसकी शुरुआत राजा कामाख्या नारायण सिंह के वंशज भगवत नारायण सिंह व इनकी धर्मपत्नी सरस्वती देवी ने की थी. मां सरस्वती की पूजा के दिन काफी संख्या में श्रद्धालु दंडवत देते हुए मंडप जाकर आराधना करते हैं. पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1990 में ग्रामीणों ने बैठक कर पांच दिवसीय मेले का आयोजन शुरू किया. वर्ष 2002 में जर्जर मंडप को तोड़ कर मंदिर का निर्माण किया गया. पूजा के आयोजन को लेकर स्थानीय मुखिया विश्वनाथ महतो, समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद गुप्ता सहित उपाध्यक्ष बुधन तुरी, सचिव शेशांक शेखर सिंह, उप सचिव सुनील प्रजापति, कोषाध्यक्ष महावीर प्रजापति, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, शिवशंकर प्रजापति, जगदीश महतो, शिवलाल प्रसाद, बढ़न पंडित, जहरू तुरी, केशु महतो, जयलाल महतो, डेगलाल साव, मन्टु रविदास, परमेश्वर तुरी, जानकी पंडित, लालमोहन तुरी, बालदेव साव, हीरालाल साव, सुरेंद्र गुप्ता, अविनाश गुप्ता आदि लगे हैं.
शांति व सुरक्षा व्यवस्था और नगर भ्रमण कार्यक्रम को लेकर चर्चा
नावाडीह प्रखंड के सुरही पंचायत सचिवालय में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. एसडीएम मुकेश मछुवा व एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. सुरही में 23 जनवरी से शुरू होने वाले पांच दिवसीय सरस्वती पूजा सह मेला के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था और नगर भ्रमण (शोभा यात्रा) कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी. एसडीएम ने कहा कि पूर्व की तरह ही आयोजन भक्तिमय माहौल में करें. दोनों समुदाय के लोग आपसी सहयोग से पांच दिवसीय मेला का आनंद उठायें. 27 जनवरी को शोभा यात्रा सह प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम प्रशासन की मौजदूगी में निर्धारित रूट से जायेगी. एसडीपीओ ने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्र में किसी की भावना को आहत करने वाले गानों को न बजाएं. मेला व विसर्जन कार्यक्रम में हुड़दंगियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी.मुखिया विश्वनाथ महतो ने कहा कि 23 जनवरी को मां सरस्वती, 24 को मां गंगा, 25 को मां यमुना और 26 को जया व विजया की पूजा की जायेगी. 27 को नगर भ्रमण कार्यक्रम की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी. बैठक में थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, अविनाश कुमार, बुधन तुरी, महावीर पंडित, जयद्रथ महतो, नौशाद अंसारी, रउफ अंसारी, मारूफ अंसारी, शाह मोहम्मद, अविनाश कुमार, राजकुमार, नेपाली कुमार, विकास कुमार, लक्ष्मण कुमार, मिथिलेश कुमार, दाऊद अंसारी, सलार खान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










