Bokaro News : सेल के स्थापना दिवस पर दौड़ का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सेल के स्थापना दिवस पर दौड़ का आयोजन

Bokaro News : एसआरयू भंडारीदह में सेल का स्थापना दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

एसआरयू भंडारीदह में शनिवार को सेल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. जीएम सोमनाथ सेन, डीजीएम आलोक कुमार सिंह सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेल दिवस के अवसर पर आयोजित दौड़ में भाग लिया. प्लांट के मुख्य कार्यालय के पास यह दौड़ शुरू हुई और इसमें शामिल लोग बैंक मोड़, आवासीय कॉलोनी, चंद्रपुरा-फुसरो मुख्य मार्ग के बिनोद चौक से होते हुए प्लांट के एक नंबर गेट पहुंचे. अंडर-40 में अशोक कुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार साहू व सीनियर मैनेजर सूरज कुमार, 40 से 50 वर्ष के ग्रुप में एजीएम काशीनाथ गोराई, वीरेंद्र कुमार महतो व शिक्षक महेश कुमार मल्लाह और 50 से अधिक उम्र के ग्रुप में माणिक चंद महतो, डीजीएम आलोक सिंह व शिव कुमार पासवान पहले तीन स्थानों पर रहे. दौड़ में डीजीएम आलोक सिंह, सहायक प्रबंधक जीवेश कुमार, प्रबंधक राहुल गौड़, अभय कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक जोगेश्वर गुइया, एचपी राउत, विपिन कुमार , रिजाउद्दीन अंसारी सहित आरके गिरि, अनिल महतो आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola