Bokaro News : भव्य कलश यात्रा के साथ दुगदा में प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : जय श्री राम, जय हनुमान के जयघोष से वातावरण हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

Bokaro News : दुगदा के बुढ़ाडीह मेन गेट नालापट्टी में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में 108 भगवान् शिव परिवार एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा (शोभायात्रा) के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर बुढ़ाडीह गांव के सभी टोले का भ्रमण करते हुए दामोदर नदी तट पहुंची. यहां वाराणसी से आये आचार्य शिव शंकर पांडेय, उपाचार्य नागेंद्र पांडेय,यज्ञाधीश संतोष पंडा ने विधिवत पूजा कर कलश में जल भरवाया. जल लेकर वापस लौटने पर कलश को यज्ञ मंडप में प्रवेश करा कर पंचांग पूजन के साथ स्थापित किया गया. कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के जय श्री राम, जय हनुमान आदि जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा में समाजसेवी बोढन यादव, दुखन मुर्मू, ब्रह्मदेव हेंब्रम,अशोक आर्डी, राम कुमार मुर्मू, बबलू महथा, लालू गोप, अशोक यादव आदि उपस्थित थे. महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर संचालन समिति के संरक्षक अशोक आर्डी, सुरेन यादव, अशोक यादव, अध्यक्ष शिवजी साहनी, उपाध्यक्ष सूरज साहनी, सचिव संजय साहनी, सहायक सचिव जीतेंद्र साहनी, कोषाध्यक्ष मंटू कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, संयोजक राम लखन पंडित, सूरज यादव, मिठु कुमार, मुरारी साहनी, विकास साहनी आदि सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola