Bokaro News : बंद करायी गयी अवैध खदानों की करायें नियमित निगरानी : डीपी

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 1:09 AM

विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल परियोजना की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो. सीसीएल के ढोरी, बीएंडके व कथारा एरिया की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर शुक्रवार को बीएंडके क्षेत्र के गेस्ट हाउस में द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्रा ने की. बैठक में सीआइएसएफ एवं सीसीएल प्रबंधन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न सुरक्षा पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की. इसमें कोयला चोरी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे नियमित छापेमारी, क्विक रिस्पांस टीम की गश्त, महिला बल की सक्रिय भागीदारी, ड्रोन से निगरानी तथा आसूचना इनपुट के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गयी. इसके साथ ही चेक पोस्ट एवं कांटाघरों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की कार्यप्रणाली, अवैध खनन, रैट होल गतिविधियों तथा साइडिंग क्षेत्रों से हो रही चोरी को रोकने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ. माइंस सुरक्षा के आधुनिकीकरण के तहत सीसीटीवी सिस्टम, वाहन ट्रैकिंग, आरएफआइडी एवं एएनपीआर तकनीक के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया. सीसीएल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कोयला परिवहन में आने वाली बाधाओं को शीघ्र दूर करने की प्रतिबद्धता जतायी. साथ ही कोल इंडिया के उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सीआइएसएफ के योगदान की सराहना करते हुए कोयला चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने पर बल दिया. सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री मिश्रा ने कहा कि जिन स्थानों पर अवैध खनन बंद कराया गया है, वहां नियमित निगरानी रखी जाये, ताकि पुनः गतिविधि शुरू न हो सके. उन्होंने संबंधित महाप्रबंधकों को समय-समय पर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिये. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीआइएसएफ, स्थानीय पुलिस एवं सीसीएल सुरक्षा गार्ड के संयुक्त अभियान को और तेज किया जायेगा तथा भविष्य में भी इस तरह की समन्वय बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जायेंगी. मौके पर सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न एरिया के महाप्रबंधक, अधिकारी, सीआइएसएफ के कमांडेंट, उप कमांडेंट आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola