PHOTOS: बोकारो के धनघरी गांव में रेलवे और जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो-तुपकाडीह तलगाड़िया रेलवे लाइन दोहरीकरण में बाधक बन रहे धनघरी गांव के 10 घरों में आज सुबह रेलवे और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया. इन 10 घरों को कई बार खाली करने को लेकर नोटिस दिया गया था. नोटिस को गंभीरता से नहीं लेने के बाद यह कार्रवाई की गयी. देखें तस्वीरें…

विज्ञापन
undefined

बोकारो जिले के उत्तरी विस्थापित क्षेत्र गांव धनघरी के 10 घरों में रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाया गया. ये वो 10 घर हैं, जो बोकारो-तुपकाडीह तलगाड़िया रेलवे लाइन दोहरीकरण में बाधक बन रहे थे.

विज्ञापन
undefined

रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से अहले सुबह घरों में बुलडोजर चलाया गया. बताते चलें कि इन घरों में रहने वाले लोगों को कई बार नोटिस दिया गया था.

undefined

इस दौरान ग्रामीण घरों को तोड़े जाने का विरोध करते रहे. ग्रामीण और पुलिस के बीच नोकझोंक और तकरार भी हुआ. कार्रवाई के दौरान महिलाओं के आंख के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. सभी अपने घरों से सामानों को निकाल कर बाहर कर रही थी.

undefined

ग्रामीण और पुलिस के बीच नोकझोंक और तकरार भी हुआ. लेकिन 200 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान की मौजूदगी के कारण गांव वालों की एक न चली और रेलवे के द्वारा लाए गए बुलडोजर से घरों को तोड़ दिया गया.

undefined

महिलाओं का कहना था कि अब हम कहां जाएंगे. क्योंकि हमारे पास रहने के लिए कोई घर नहीं है. परिवार वाले आखिर किस तरह अपनी जिंदगी व्यतीत करेंगे. रेलवे को पहले हमें बसाने की व्यवस्था करनी चाहिए थी तब हमारे घर को उजड़ा जाना चाहिए था.

undefined

आज हम अपने मुआवजे की मांग कर रहे हैं तो बोकारो स्टील और रेलवे आपस में समझौता कर हमें उजाड़ने का काम कर रही है. लोगों ने कहा कि हमारा दर्द केंद्र सरकार को समझना चाहिए और हमें बस आने के लिए जमीन और मुआवजा भी दिया जाना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola