छूटे हुए मतदाताओं को फार्म छह उपलब्ध कराएं : डीइओ

Updated at : 04 Apr 2024 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
छूटे हुए मतदाताओं को फार्म छह उपलब्ध कराएं : डीइओ

जिले के सभी सीडीपीओ व परियोजनाओं की पर्यवेक्षिका के साथ की बैठक

विज्ञापन

बोकारो. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीइओ) सह उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव ने जिले के सभी सीडीपीओ व परियोजनाओं की महिला पर्यवेक्षिका के साथ बैठक की. डीइओ ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शामिल होने का आखिरी अवसर है. वैसे सभी मतदाता जिसका किसी कारण से अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हो सका है. उनके बीच फार्म छह का वितरण व प्राप्त करना सुनिश्चित करें. सभी पर्यवेक्षिका बीएलओ के कार्यों की निगरानी करें. प्रतिदिन कितने फार्म का वितरण हुआ. कितना फार्म प्राप्त हुआ. इसको जिला को रिपोर्ट करें. समन्वय के साथ कोई मतदाता छूटे नहीं लक्ष्य को देखते कार्य को पूरा करना है. आगामी 26 अप्रैल तक फार्म छह प्राप्त किया जा सकता है.

पीडब्ल्यूडी व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए ट्राइ साइकिल चिन्हित कर मतदान केंद्रों से अविलंब करें टैग :

पीडब्ल्यूडी (दिव्यांगजन) व 85 प्लस बुजुर्ग मतदाताओं की सहूलियत को लेकर मतदान दिवस के दिन ट्राइ साइकिल उपलब्ध कराने को लेकर ट्राइ साइकिल चिन्हित करने व उसका संबंधित मतदान केंद्रों से टैग करने का कार्य को अंतिम रूप देने को कहा. इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी संदीप कुमार, एसी मुमताज अंसारी, एसडीओ चास ओम प्रकाश गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पीयूष, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अशोक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola