Bokaro News : ठेका मजदूरों की मांगाें को लेकर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ठेका मजदूरों की मांगाें को लेकर प्रदर्शन

Bokaro News : बीएसएल के ठेका मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

बोकारो. झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की ओर से सोमवार को बीएसएल के ठेका मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. इससे पहले बिरसा चौक से बोकारो प्रशासनिक भवन तक आक्रोश रैली निकाली गयी. इसमें विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका मजदूरों ने भाग लिया. इस दौरान ठेका मजदूरों का शोषण बंद करो, न्यूनतम मजदूरी व अन्य सुविधाएं लागू करो, ठेका मजदूरों को मेडिकल सुविधा देना होगा, 20% ठेका मजदूरों की छंटनी रद्द करो आदि नारे लगाये गये. प्रदर्शन के बाद यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने प्रबंधन को स्मार पत्र सौंपा. श्री गोहाई ने कहा कि 20% ठेका मजदूरों की छंटनी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रदेश अध्यक्ष सरिता कुमारी ने कहा कि ठेका मजदूरों के हक के लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola