Bokaro News : आज से चलेगी पोत्तनुर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : आज से चलेगी पोत्तनुर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस

Bokaro News : चंद्रपुरा जंक्शन में रुकेगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन

Bokaro News : चंद्रपुरा. हाल के दिनों में स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही धनबाद-भुवनेश्वर व धनबाद–पोतनुर ट्रेन अब एक्सप्रेस के रूप में नियमित चला करेगी. इन दोनों ट्रेनों का चंद्रपुरा जंक्शन में दो मिनट का ठहराव होगा. पोतनुर–धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन 21 मार्च से शुरू होगा. जबकि धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन एक अप्रैल से नियमित चलेगी. चंद्रपुरा स्टेशन में इन ट्रेनों का ठहराव होने से यहां के लोगों को ओडिशा एवं दक्षिण भारत के प्रमुख स्टेशनों तक पहुंचना आसान हो जायेगा. पोतनुर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 21 मार्च (शनिवार)को पोतनुर स्टेशन से होगी और यह ट्रेन सोमवार को तड़के दो बजे के करीब पहुंचेगी, जबकि वापसी में धनबाद से दोपहर दो बजे खुलकर यह दोपहर तीन बजे चंद्रपुरा स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक फेरा लगायेगी. उधर, 18403 नंबर की भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन रात्रि सवा आठ बजकर 25 मिनट पर भुवनेश्वर स्टेशन से खुलकर अगले दिन सुबह 11 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी. चंद्रपुरा में यह ट्रेन सुबह नौ बजकर 36 मिनट पर आयेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद गंतव्य के लिए रवाना होगी. जबकि धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18404 धनबाद–भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन शाम चार बजे धनबाद जंक्शन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह सवा आठ बजे भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन चंद्रपुरा जंक्शन में दिया गया जो शाम पांच बजकर तीन मिनट पर चंद्रपुरा जंक्शन आयेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola