Bokaro News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर खिलाड़ियों ने जतायी खुशी

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 04 Nov 2025 12:29 AM

विज्ञापन

Bokaro News: फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज भारतीय महिला अपने देश में ही नहीं पूरे विश्व में अपनी हर विधाओं का कलाबाजी का परचम लहरा रही है. कहा कि यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि हर भारतीय की जीत है.

विज्ञापन

बोकारो विकास फोरम के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों महिला खिलाड़ियों ने नयामोड़ बिरसा चौक पहुंचकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के जीत के प्रति अपनी खुशी जाहिर की. शशि कला ने कहा कि कहा कि आज भारतीय महिला खेलकूद के मैदान से लेकर जंग के मैदान तक पुरुष के मुकाबले कहीं कमजोर नहीं है. फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज भारतीय महिला अपने देश में ही नहीं पूरे विश्व में अपनी हर विधाओं का कलाबाजी का परचम लहरा रही है. कहा कि यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि हर भारतीय की जीत है. हम सब भारतीय महिला टीम के कप्तान मनप्रीत कौर सहित पूरे टीम को बधाई देते हैं. मौके पर धनंजय सिंह मृत्युंजय कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र यादव, उदय कुमार साहू, शशि कला, प्रियंका कुमारी, उषा कुमारी, प्रीति कुमारी, जया कुमारी, मिकी कुमारी, सीता कुमारी, फरहत नूर, नार नूरहत नूर आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola