34 घंटा बाद भी बिजली नहीं आयी, लोगों ने किया सड़क जाम

34 घंटा बाद भी बिजली नहीं आयी, लोगों ने किया सड़क जाम
फुसरो. सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के करगली तीन नंबर धौड़ा क्षेत्र में 34 घंटा बाद भी बिजली नहीं आयी तो रविवार की रात को लोगों ने हीरक रोड को जवाहर नगर डंपिंग के समीप जाम कर दिया. वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोगों ने कहा कि शनिवार को आये आंधी-पानी के बाद से बिजली गायब है. विभाग को जानकारी देने के बाद भी मरम्मत नहीं की थी. जबकि जवाहरनगर, सुभाषनगर व अन्य कॉलोनी में रविवार को दिन में ही मरम्मत के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गयी. इधर, सड़क जाम के बाद रात में मरम्मत कार्य शुरू किया गया. तब सड़क जाम हटा लिया गया. रात 1.30 बजे बिजली आयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










