जिले में पेंशन व दिव्यांगता शिविर का 21 जून से
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अलग-अलग तिथियों को अलग-अलग स्थानों पर लगेगा शिविर
विज्ञापन
संवाददाता, बोकारो.
जिला प्रशासन बोकारो ने विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र में पेंशन व दिव्यांगता शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है. शिविर 21 जून से 15 जुलाई तक चलेगा. अलग-अलग तिथियों को अलग-अलग प्रखंडों में होगा. इसे लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम प्रतिनियुक्त किया गया है. शिविर की सफलता को लेकर डीसी विजया जाधव ने सभी बीडीओ, सीओ सहित सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को जरूरी निर्देश दिया है. शिविर में इएनटी डॉ सुनील कुमार, मनोचिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार, नेत्र की डॉ पिंकी पॉल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आरपी सिंह, ऑडियोलॉजिस्ट सुमित कुमार, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रतिनियुक्त होंगे.क्या-क्या होगा शिविर में :
शिविर में स्थानीय योग्य लाभुकों का शत-प्रतिशत पेंशन स्वीकृति (मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना व एचआइवी-एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन) व स्वीकृत पेंशनधारियों का जिन्हें पेंशन भुगतान नहीं हो पा रहा है. सभी का त्रुटि निराकरण से संबंधित आवेदनों की जांच के बाद निष्पादन किया जायेगा. शिविर में स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना पेंशन फॉर्म भरा जायेगा. शिविर में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फोटो, बैंक खाता, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र लेकर आना है.तिथिवार इन स्थानों पर लगेगा शिविर :
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया – 21 जून, सीएचसी चास में 22 जून,सीएचसी नावाडीह में 24 जून, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीडीह में 25 जून, सीएचसी कसमार में 26 जून, चास नगर निगम चास बोकारो में 28 जून, सीएचसी चंदनकियारी में 29 जून, पीएचसी पिंड्राजोरा में 1 जुलाई, सीएचसी बेरमो में दो जुलाई, पीएचसी चीराचास में तीन जुलाई, पीएचसी चतरोचट्टी गोमिया में छह जुलाई, प्रास्वा केन्द्र चतरोचट्टी दुपरा (चास) में आठ जुलाई, सीएचसी जरीडीह में नौ जुलाई, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-6 में 10 जुलाई, सीएचसी पेटरवार में 12 जुलाई, सदर अस्पताल कैंप दो बोकारो में 13 जुलाई व प्रखंड परिसर चंद्रपुरा में 15 जुलाई को शिविर लगेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










