Bokaro News : मंडा पूजा को लेकर की जा रही है पटभंगी पूजा

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कंडेर के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भोक्ता पर्व आज

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेर के प्राचीन शिव मंदिर में मंडा पूजा (भोक्ता पर्व) का आयोजन शुक्रवार को किया जायेगा. मंडा पूजा में बंगाल के प्रसिद्ध छऊ पार्टी कैलाश महतो व दीपक चंद्र महतो की टीम के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी. मंडा पूजा का मुख्य आकर्षण छऊ नृत्य, बनस झूला व विभिन्न प्रकार के झूले होंगे. मंडा पूजा के लिए एक सप्ताह पूर्व से ही पटभंगी पूजा की जा रही है. इसमें मां पार्वती की मूर्ति को घर-घर भ्रमण करा कर पूजा-अर्चना की जा रही है. इसमें मंदिर के सेवक और चटियागण उत्साह से शामिल हैं. इस मंडा पूजा को लेकर ग्रामीणों की एक आम बैठक प्राचीन शिव मंदिर में हुई, जिसमें पूजा के सफल संचालन के लिए एक कमेटी गठित की गयी थी. इसमें संरक्षक भानु कुमारी मोदी, राजेंद्र महतो, उप संरक्षक उमेश महतो, इंद्रनाथ महतो, मुकेश मुंडा, देवनाथ महतो, नरेश महतो, राजेश महतो, राजदेव मुंडा, कुलेश्वर महतो अध्यक्ष मुंशी मुंडा उपाध्यक्ष केदारनाथ महतो, सचिव डालेश्वर मुंडा, सह सचिव दिनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष डमरलाल महतो, उपकोषाध्यक्ष नारायण महतो चुने गये. यह जानकारी अधिवक्ता सह समाजसेवी मोहन महतो ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola