Bokaro News : फुसरो में जबर टुसू परब का आयोजन, झूमे लोग

Bokaro News : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर जबर टुसू परब का आयोजन किया गया. फुसरो हिंदुस्तान पुल के समीप हथिया पत्थर के पास दामोदर नदी में टुसू का विसर्जन किया गया.
फुसरो. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर जबर टुसू परब का आयोजन किया गया. फुसरो हिंदुस्तान पुल के समीप हथिया पत्थर के पास दामोदर नदी में टुसू का विसर्जन किया गया. हजारों लोग दर्जनों टुसू लेकर विसर्जन यात्रा में शामिल हुए. करगली गेट स्थित बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड से पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार, शहीद निर्मल महतो चौक फुसरो होते हुए हिंदुस्तान पुल के समीप नदी में टुसू विसर्जन किया. इस दौरान खोरठा गीत और ढोल की थाप पर महिलाएं, युवतियां व युवा जमकर थिरके. मुख्य रूप से जेएलकेएम नेता मोतीलाल महतो, पूजा महतो, सुनील महतो क्रांतिकारी, मुखिया सीमा महतो, टिपू महतो, बिनोद चौहान आदि शामिल हुए. इन्होंने कहा कि टुसू हमारी माय, माटी और झारखंडियों की पहचान है. टुसू झारखंड में संस्कृति को स्थापित कर रहा है. अपनी भाषा, परंपरा व संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए. जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन चलता रहेगा. कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए त्योहारों को वृहद रूप से आयोजन नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी हमारे त्योहारों को छोटा समझेंगे. लोग अब टुसू परब को लेकर जागरूक होने लगे हैं. मौके पर जेएलकेएम के अमन रवि, प्रदीप सिंह, चंद्रदेव महतो, पिंटू महतो, राजकुमार गिरि, फोरमैन गिरि, राहुल केटी, सुनील महतो, बद्री महतो सहित अन्य लोग शामिल थे. पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय के समक्ष जिला मंत्री विक्रम पांडेय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने टुसू का स्वागत किया. भीड़ के कारण कई घंटे तक करगली-फुसरो मुख्य पथ जाम रहा.
भसान जातरा की शोभा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
तेनुघाट.पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उत्तासारा, सदमा कला, उलगड्डा पंचायत के विभिन्न टोलों से झारखंडी संस्कृति संरक्षण समिति के बैनर तले भसान जातरा की शोभा यात्रा मंगलवार को निकाली गयी. इसमें टुसू लेकर महिलाएं, पुरुष, युवक और युवतियां शामिल हुए और मांदर और डीजे की धुन पर थिरके. वक्ताओं ने कहा कि टुसू पर्व सदियों से मनाया जा रहा है. मौके पर समिति के अध्यक्ष लुटन महतो, सदस्य शशि महतो, विक्रम महतो, पिंटू महतो, संदीप महतो, सुरेंद्र महतो, राजू महतो, बिशु महतो के अलावा सबिता देवी, रूबी कुमारी, बबीता देवी, मुनि देवी, अनीता देवी, प्रमिला देवी, गायत्री देवी, कल्पना कुमारी, मुस्कान कुमारी, यशोदा देवी, रूपा देवी, मुस्कान कुमारी, मधु कुमारी, गुलाबी कुमारी, वर्षा कुमारी, धनेश्वरी देवी, अंजू कुमारी, सुमन कुमारी, पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




