Bokaro News : महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 09 Mar 2025 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन

Bokaro News : बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से स्थानीय ऑफिसर्स क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से स्थानीय ऑफिसर्स क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर, डीजीएम हेल्थ डॉ संगीता रानी ने उद्घाटन किया. एचओपी ने कहा कि यह दिन उस नारी शक्ति को समर्पित है, जिन्होंने अपने साहस, मेहनत और संकल्प के बल पर समाज को नयी दिशा दी है. इस अवसर पर महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन आरती रानी ने किया. मौके पर अंजु बोईपाई, तनिषा सिल्वी, कल्याणी कुमारी, मीनू झा, निधि कुमारी, प्याली दत्ता, मधु कुमारी, जूली कुमारी, रानी कुमारी आदि उपस्थित थे.

पंच सूत्र फाउंडेशन द्वारा गोविंदपुर एफ पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य शहजादी बानो, गोविंदपुर डी मुखिया चंदना मिश्रा, अरमो मुखिया कैटरीना हांसदा, गोविंदपुर एफ मुखिया कविता कुमारी, कर्पूरी उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल जय लक्ष्मी कुमारी, सुषमा कुमारी, सुनीता सिंह तथा पंसस बेबी रजक उपस्थित थीं. अतिथियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की कुंजी है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा और जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा. कार्यक्रम में फाउंडेशन की निदेशक आरती चंद्रा व गुलाब चंद्र, महिला समूह की क्लस्टर अध्यक्ष किरण रजक, पंचायत सचिव दीपक लोहार ने भी अपने विचार रखे. मौके पर सेविका रिंकु कुमारी, कुमारी प्रेमलता, तबस्सुम आरा, सीमा देवी आदि थीं.

कश्मीर कॉलोनी में जनवादी महिला समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और जुलूस निकाला गया. मौके पर समिति की जिला सचिव रेणु दास ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया. कार्यक्रम में रीता गुप्ता, रजनी देवी, पालो देवी, जमुनी देवी, मंजू देवी, बुलबुल कुमारी, ललिता देवी, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता कुमारी, गीता देवी मौजूद थीं. बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ बीआर डे ने नारी शक्ति की महिमा, सहनशीलता एवं धैर्य के गुणों का बखान किया. महिला सम्मान पर बल दिया. शिक्षक डॉ वीएन सिंह, मो इमरान, राकेश पाठक, शिक्षिका सारिका रानी, विभा रानी श्रीवास्तव, राजश्री सिंह ने भी विचार रखे. प्राचार्य ने सभी शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

राष्ट्रीय भारतीय महिला फेडरेशन ने निकाली रैली

महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय महिला फेडरेशन के बैनर तले रैली व जुलूस निकाला गया. इसमें शामिल महिलाओं ने अपने अधिकार को लेकर नारे लगाये. मौके पर मुखिया विश्वनाथ महतो, एटक नेता लखनलाल महतो, परण महतो, देवंती देवी, सुनिता देवी, जमुनी देवी, सावित्री देवी, लीलावती देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola