Bokaro News : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के लकड़ी गोला के समीप हुई अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. सेक्टर -12 थाना क्षेत्र के लकड़ी गोला मोड़ के समीप शुक्रवार की अहले सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में कार (जेएच10डीबी 5558)सवार भोजपुर होटल के मैनेजर अंकित कुमार तिवारी(26 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि एक युवती सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक अंकित कुमार तिवारी बिहार के जमुई का मूल निवासी थे, जो चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोजपुर होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. घायलों में पायल कुमारी धनराज व लक्की शामिल हैं.
सुबह पटना से बोकारो आये थे घायल धनराज व लक्की :
घायल लक्की ने बताया कि धनराज उनके मामा हैं, जबकि पायल मौसी हैं. धनराज व लक्की बिहार के पटना स्थित गोला रोड के रहनेवाले हैं. वे दोनों पटना से शुक्रवार की अहले सुबह बोकारो पहुंचे. सेक्टर चार में रहनेवाली मौसी पायल ने दोनों को अंकित से मिलवाया था. सभी ने होटल में चाय पी. इसके बाद चारों कार से सुबह निकले थे. कार अंकित चला रहे थे. कार अचानक लकड़ी गोला के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसमें सभी जख्मी हो गये. अस्पताल जाने पर पता चला कि अंकित की मौत चुकी है. घटना में लक्की का हाथ टूट गया है, जबकि घटना में घायल पायल व धनराज को इलाज के लिए बीजीएच में दाखिल कराया गया है.पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही है मामले की जांच :
फिलहाल सेक्टर 12 पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच कर रही है. फिलहाल कार को जब्त कर सेक्टर 12 थाना में रखा गया है. इधर, होटल मालिक सर्वेश कुमार के अनुसार रात करीब एक बजे तक अंकित होटल में मौजूद थे. इसके बाद रात लगभग दो बजे होटल की कार लेकर बाहर निकले. उसके साथ कौन-कौन लोग थे. इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. सेक्टर 12 थाना की पुलिस दुर्घटना के मामले की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










