Bokaro News : स्कूल में कई बार चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 05 May 2025 10:53 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो थाना क्षेत्र में राम बिलास प्लस टू विद्यालय बेरमो से कई बार हुई चोरी के मामले का उद्भेदन सोमवार को पुलिस ने कर लिया है.

विज्ञापन

फुसरो, बेरमो थाना क्षेत्र में राम बिलास प्लस टू विद्यालय बेरमो से कई बार हुई चोरी के मामले का उद्भेदन सोमवार को पुलिस ने कर लिया है. मामले में गिरिडीह जिले के पचंबा निवासी बालमुकुंद पांडेय के पुत्र आकाश कुमार पांडेय को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि आकाश को रेस्ट हाउस कॉलोनी करगली घुटियाटांड़ से गिरफ्तार किया गया. वह यहां भाड़े के मकान में रहता था. उसके पास से चोरी के सीसीटीवी का केबल, वायरिंग का तार, पंखा, घड़ी, तांबा का तार आदि मिले. उसने चोरी की बात स्वीकार की है. विदित हो कि विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल से चार-पांच लाख रुपये के सामान की चोरी होने की बात कही थी. सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी दिखा था. इसके आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola