ePaper

छठे दिन बीटीपीएस को किया गया लाइटअप, उत्पादन शुरू

Updated at : 17 Aug 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
छठे दिन बीटीपीएस को किया गया लाइटअप, उत्पादन शुरू

पावर प्लांट से 350 मेगावाट बिजली का हो रहा है उत्पादन

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बोकारो थर्मल.

बोकारो थर्मल कोनार नदी स्थित बैराज का दो गेट टूटने के कारण हुए जलसंकट के कारण 10 अगस्त की रात से बंद 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट को गुरुवार की तड़के सवा चार बजे लाइटअप किया गया. बाद में यूनिट के सिंक्रोनाइज होने पर शाम से उत्पादन शुरू हो गया. पावर प्लांट से 350 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. दूसरी ओर बैराज के दो टूटे हुए गेट में से एक को बदल दिया गया, जबकि दूसरे को बदलने का कार्य चल रहा है. बुधवार को पावर प्लांट के इंटेक और टूटे हुए बैराज मामले की जांच करने इडी सिविल अंजनी दुबे बोकारो थर्मल पहुंचे थे. इडी सिविल ने इंटेक पहुंचने पर पाया कि डीवीसी के स्थानीय वरीय अधिकारी एवं इंजीनियर कार्यस्थल पर नहीं हैं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जतायी. पिछले छह दिनों से गंभीर पेयजलापूर्ति एवं बिजली सप्लाई गुरुवार से नार्मल हो जाने से कॉलोनी के लोगों एवं प्रबंधन दोनों ने ही राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola