नर्सिंग मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम : डॉ सुमन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 1:25 AM
एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मना नर्सिंग दिवस
एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मना नर्सिंग दिवस
जैनामोड़.
जैनामोड़ एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रविवार को नर्सिंग दिवस मनाया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू के डॉ सुमन कुमार बरनवाल ने किया. कहा कि नर्सिंग मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है. मरीज सबसे ज्यादा विश्वास नर्स पर करते हैं. प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने छात्राओं को तत्परता के साथ नर्सिंग का अनुभव प्राप्त करने की सलाह दी. संचालन प्रो गीतांजलि सिंह व ज्योति श्री ने किया. मौके पर डॉ विकास पांडेय, थाना प्रभारी अमित कुमार राय, संस्था निदेशक ज़ाकि अरफिन, अकादमिक निदेशक अरुण कुमार, नीलम तिवारी आदि मौजूद थे.आशादीप मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल : को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आशादीप मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को केक काट नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया गया. शुरुआत संचालक सह प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार प्रभात रंजन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष उत्तम कुमार ने संयुक्त रूप से की. कहा : स्वास्थ्य सेवा की पहली कड़ी नर्सिंग स्टॉफ है. हमें इनका सम्मान करना चाहिए. मौके पर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. शिव शक्ति अस्पताल चास : शिव शक्ति अस्पताल चास में रविवार को विश्व नर्सिंग दिवस का आयोजन किया गया. संचालक राकेश कुमार सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम मनाया. कहा : सेवा व समर्पण का नाम नर्सिंग है. हमें उनकी सेवा का सम्मान करना चाहिए. बीमार व्यक्ति की सबसे पहली मदद नर्सिंग स्टॉफ करती है. मौके पर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










