Bokaro News : नेताजी सेवा संघ और बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : नेताजी सेवा संघ और बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

Bokaro News : नेताजी सुभाष सेवा संघ की ओर से शुक्रवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

नेताजी सुभाष सेवा संघ की ओर से शुक्रवार को करगली बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी और संघ का 16वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 30 लोगों ने रक्तदान किया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि सीसीएल ढोरी जीएम रंजय सिन्हा, बीएंडके जीएम एसके झा आदि ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया. पूर्व सांसद ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी की अहम भूमिका रही थी. उनके आदर्शों पर युवाओं को चलने की जरूरत है. ढोरी व बीएंडके जीएम ने कहा कि क्षेत्र में सीसीएल द्वारा ब्लड बैंक की स्थापना कराने का प्रयास किया जायेगा. संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि संघ हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहता है. गायक जयप्रकाश चौहान की टीम ने इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये. मौके पर संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महतो, सचिव लखन हांसदा, कोषाध्यक्ष महेश कानाबार, सह सचिव आनंद सोरेन, सह कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, संरक्षक कुमार बलराम सिंह, बिनोद रवानी, मनोज कुमार महतो, नंदा सिंह, सिल्टू बनर्जी, लाल्टू बनर्जी, विश्वजीत डे, नवनीत सिन्हा, अशोक कुमार पांडेय, सुमन कुमारी समेत बीएंडके एसओ माइनिंग केएस गैवाल, पीओ राजीव कुमार सिंह, वीएन पांडेय, एसओपीएंडपी शंकर झा, कार्मिक प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह, पीएन सिंह, इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, मजदूर नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, ओमशंकर सिंह, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, नवल किशोर सिंह आदि मौजूद थे.

चंद्रपुरा में 41 लोगों ने किया रक्तदान

नेताजी की जयंती पर बजरंग दल द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड सेंटर के सहयोग से डीवीसी वेलफेयर सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया. मौके पर 41 लोगों ने रक्तदान किया. सीटीपीएस के परियोजना प्रधान आरके अनुभवी ने कहा कि रक्त दान कर किसी की जान बचायी जा सकती है. उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. मौके पर वीएचपी के जिला अध्यक्ष अभय सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, बजरंग दल के जिला संयोजक गणेश तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित मनोज प्रसाद, दीपक वर्मा, सुमंत वर्णवाल, अशोक राणा, कृष्णा सिंह, शैलेंद्र सिंह, बिंदु कुमार रेड क्रास के राज कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola