Bokaro News : सीटीपीएस में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 15 Apr 2026 12:45 AM
Bokaro News : एचओपी ने अग्नि सुरक्षा व जागरूकता की दिलायी शपथ
Bokaro News : चंद्रपुरा. सीआइएसएफ चंद्रपुरा थर्मल यूनिट की ओर से सीटीपीएस में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है. मंगलवार को इसका उद्घाटन हुआ. सीआइएसएफ के फायर स्टेशन में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आरके अनुभवी, वरीय महाप्रबंधक अभिजीत घोष, उपसमादेष्टा (फायर) कैलाश यादव सहित अन्य अधिकारियों व जवानों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर मुंबई पोर्ट में अग्नि घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. श्री अनुभवी ने अग्नि सुरक्षा व जागरूकता की शपथ भी दिलायी. कहा कि अग्नि घटना को रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है. मुंबई पोर्ट में घटित अग्निकांड की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 1944 में आज ही के दिन कई सुरक्षा व फायर कर्मी अपने कर्तव्य को निभाते हुए शहीद हो गये थे. यहां मुख्य अतिथि श्री अनुभवी ने अग्नि से संबंधित एक पत्रिका का विमोचन भी किया. कार्यक्रम में राजीव रंजन ओझा, राजकुमार चौधरी, पवन कुमार, इंस्पेक्टर अर्चना, गौतम राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










