Bokaro News : लापता नाबालिग मुंबई से बरामद, युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : लापता नाबालिग मुंबई से बरामद, युवक गिरफ्तार

Bokaro News : चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की लापता नाबालिग लड़की मुंबई से बरामद हुई.

विज्ञापन

चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से लापता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने 30 अप्रैल को मुंबई से बरामद कर लिया है. मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग 22 अप्रैल को स्कूल के लिए घर से निकली थी. वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश शुरू की. 23 अप्रैल को थाना में शिकायत दर्ज करायी. युवक मुकेश महतो पर लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने 26 अप्रैल को नवी मुंबई से नाबालिग और आरोपी युवक को बरामद किया. 30 अप्रैल को नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती के पिता ने थाना में गांव के एक युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola