घर से भाग कर ओडिशा की नाबालिग पहुंची बोकारो थर्मल

घर से भाग कर ओडिशा की नाबालिग पहुंची बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल. ओडिशा की एक नाबालिग लड़की (15 वर्ष) घर से भाग कर बोकारो थर्मल पहुंच गयी. रविवार की सुबह छह बजे वह बरकाकाना-आसनसोल मेमू सवारी गाड़ी से स्टेशन में उतरी. उसके पीछे दो युवक भी उतरे और उसे अपने साथ जबरन ट्रेन में चढ़ाने लगे. कुछ लोगों ने देखा तो थाना के रीडर मनोज मंडल को सूचना दी. श्री मंडल ने सुरेश साव की पुत्री सहित उसकी सहेली तथा अन्य लोगों के सहयोग से नाबालिग को थाना लाया. इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने पूछताछ की उसने बताया कि उसका घर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के बीरमित्रपुर थाना अंतर्गत गांधी रोड में है. पिता मनीर आलम अंसारी प्रताड़ित करते हैं. इंस्ट्राग्राम पर किसी इरफान अंसारी के साथ फेंडशिप होने पर घर से 25 जुलाई को निकल गयी. वह अपने पिता के पास नहीं जाना चाहती है. थाना प्रभारी ने बीरमित्रपुर थाना प्रभारी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को लड़की के पिता द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है. इसके बाद शाम लगभग सात बजे बीरमित्रपुर थाना के सअनि सत्यव्रत मोहंता महिला कांस्टेबल व लड़की के पिता के साथ पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे अपने साथ ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










