Bokaro News : वेल्डिंग दुकान से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : वेल्डिंग दुकान से लाखों की चोरी

Bokaro News : नावाडीह में एक वेल्डिंग दुकान से लाखों रुपये के सामान की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंजरडीह मुंगो में मां तारा वर्क्स शॉप नामक वेल्डिंग दुकान से शनिवार की रात को लाखों रुपये के सामान की चोरी हो गयी. दुकान के मालिक दिलीप कुमार कर्मकार ने बताया कि रात में दुकान बंद कर चले गये थे. सुबह आया तो दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. चोर दो छोटी और एक बड़ी वेल्डिंग मशीन, एक ग्रेंडर कटिंग मशीन, रेन्च, लाइट (कॉपर), वेल्डिंग रॉड, तार बोल्ट आदि ले गये. श्री कर्मकार ने नावाडीह थाना में आवेदन दिया है.

6.5 अवैध कोयला और दो मोटरसाइकिलें जब्त

सीआइएसएफ सीसीएल करगली यूनिट ने रविवार को छापामारी कर ढोरी एरिया के कारीपानी से 3.1 टन तथा बीएंडके एरिया के कारो व खासमहल एरिया से 3.4 टन कोयला जब्त किया. साथ ही बिना नंबर वाली दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया. जब्त कोयला सीसीएल प्रबंधन और मोटरसाइकिलों को गांधीनगर थाना की पुलिस को सौंप दिया.छापेमारी में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थकले बाबाजी, केवीए श्रीधर, अजय कुमार सिंह, एसआर नायक आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola