Bokaro News: हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 27 Oct 2025 1:00 AM

विज्ञापन

Bokaro News: सर्वसम्मति से उपरोक्त सभी मुद्दों के सकारात्मक पहल के लिए राजद श्रमिक प्रकोष्ठ बोकारो जिला प्रधान महासचिव नरेश कुमार यादव को हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया.

विज्ञापन

कथारा स्थित महली बांध में हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश्वर रविदास की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से संगठन की स्थिति को मजबूत करने, सीसीएल कथारा वाशरी स्लरी एवं कथारा कोलियरी आरओएम रोड़ में प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों को रोजगार सुनिश्चित करने, सेल संचालन कमेटी द्वारा रोड सेल में की जा रही मनमानी पर तत्काल रोक लगाने सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से उपरोक्त सभी मुद्दों के सकारात्मक पहल के लिए राजद श्रमिक प्रकोष्ठ बोकारो जिला प्रधान महासचिव नरेश कुमार यादव को हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. बैठक में राजेश रजवार,फरीद अंसारी,विजय नायक,महावीर यादव,जगदीश गिरी, तुलसी गोप,बिसुन धारी सिंह,बसंत कमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola