Bokaro News : सुकमा में शहीद सीआरपीएफ जवान का शहादत दिवस मना

Updated at : 05 Apr 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सुकमा में शहीद सीआरपीएफ जवान का शहादत दिवस मना

Bokaro News : सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के शहीद जवान विनोद यादव का शहादत दिवस शुक्रवार को तेनुघाट बस स्टैंड के समीप प्रतिमा स्थल में मनाया गया.

विज्ञापन

तेनुघाट. सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के शहीद जवान विनोद यादव का शहादत दिवस शुक्रवार को तेनुघाट बस स्टैंड के समीप प्रतिमा स्थल में मनाया गया. विनोद यादव बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत घरवाटांडा पंचायत के रहने वाले थे. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में चार अप्रैल 2014 को वीर गति को प्राप्त हुए थे. गोमिया के पूर्व विधायक डाॅ लंबोदर महतो, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, सीआरपीएफ जवान व सहायक उपनिरीक्षक दयाशंकर बैरागी समेत अन्य ने उनकी आदमकद प्रतिमा के समक्ष सलामी दे कर श्रद्धांजलि दी गयी. डिफेंस ग्रुप गोमिया की ओर से सतीश प्रसाद, अजय कुमार, विजय कुमार और पप्पू यादव ने भी पुष्प अर्पित किये. शहीद की पत्नी अंजू देवी व माता दुलारी देवी को शॉल ओढ़ा कर कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में यादव शक्ति संगठन गोमिया का योगदान रहा. मौके पर सीआरपीएफ जवान मिंटू बोराह, विजय कुमार गौतम, संतोष कुमार सिंह, हणमप्पा एस के, रोहित केवी, मुकेश कुमार, शिवानंद के, रंजन कुमार, गोपी महतो, सोमनाथ महतो, राजेंद्र प्रसाद गौरानी, मनोज महतो के अलावा बालेश्वर गोप, वासुदेव यादव, मंटू यादव, प्रीतम यादव, हीरा लाल यादव, राजेंद्र यादव, लालचंद यादव, विजय यादव, हेम यादव, मदन यादव, मनोज यादव, अर्जुन यादव, भास्कर यादव, अशोक यादव, राज कुमार चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola