Bokaro News : निगम कार्यालय में हर बुधवार को लगेगा जनता दरबार

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 09 Apr 2026 12:19 AM

विज्ञापन

Bokaro News : चास नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया.

विज्ञापन

चास नगर निगम कार्यालय में बुधवार को निगम की नयी सरकार की ओर से पहला जनता दरबार लगाया गया. इस अवसर पर मेयर भोलू पासवान और डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने लोगों की समस्याएं सुनी. प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका तुंरत ऑनलाइन फॉर्म भरा कर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. पेयजल से संबंधित 50 और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आठ आवेदन आये. इन सभी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया.

शीघ्र वार्डों में सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू होग

जनता दरबाद में विभिन्न वार्डों से लोग सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर पहुंचे. इस पर मेयर ने कहा कि शीघ्र ही सभी वार्डों में सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. मौके पर मेयर ने कहा कि हर बुधवार को निगम कार्यालय में जनता दरबार लगाया जायेगा. मौके पर वार्ड पार्षद मुक्ता कुमारी , बबिता देवी , टुनटुन मिश्रा , गायत्री देवी , सुमन राय , मेयर प्रतिनिधि प्रताप सिंह , अजीत सेठ , प्रमोद कुमार सहित निगम के कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola