पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

Updated at : 06 Jun 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

बोकारो-चास में धूमधाम से सुहागिनों ने मनाया वट सावित्री पर्व, कथा सुनी, पूजा कर पेड़ में बांधे कच्चे धागे

विज्ञापन

बोकारो, चास. बोकारो के सेक्टरों व चास के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया. सुहागिन महिलाएं सुबह में स्नान करने के बाद वटवृक्ष के नीचे एकत्रित हुई. विधि-विधान से पूजा कर कच्चे धागे को पेड़ में बांधा. अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की. इस दौरान महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा को कहा व सुना. इसके बाद अपने-अपने पति से आशीर्वाद लिया. वट सावित्री का व्रत महिलाएं अपने पति के दीर्घायु के लिए करती हैं. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुहागिन महिलाओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ पूजा की. यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार सावित्री नाम की महिला ने अपने सुहाग के प्राणों की रक्षा के लिए वट वृक्ष के नीचे यमराज की पूजा की. इससे प्रसन्न होकर यमराज ने सत्यवान की आयु बढ़ा दी. सुहागन स्त्रियां सावित्री की तरह वटवृक्ष के नीचे पूजा करती हैं. पति की लंबी आयु की कामना करती हैं.

कसमार.

कसमार प्रखंड में वट सावित्री पूजा गुरुवार को धूमधाम से मनायी गयी. अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत-पूजन किया. महिलाओं ने सत्यवान व सावित्री की कथा सुनी. ब्राह्मण को दान-दक्षिणा देने के साथ ताड़ के पत्तों और बांस से बने हाथ पंखे, द्रव्य, पकवान और सूखे अनाज आदि का भी दान किया. पति के हाथों से जल पीकर व्रत तोड़ा.

पेटरवार.

पेटरवार के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों की ओर से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने -अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गयी. पेटरवार के गंगेश्वर मंदिर के निकट, बुढ़वा महादेव मंदिर के निकट, विशेश्वर धाम मंदिर के निकट स्थित वट वृक्षों सहित अन्य जगहों पर पूजा-अर्चना की गयी. महिलाएं नवीन परिधान व जेवरात से सज-धज कर पंरपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की. उन्होंने श्रद्धा व भक्ति के साथ वट वृक्ष पर कच्चे धागे लपेटते हुए परिक्रमा की. इस मौके पर वट सावित्री की कथा का श्रवण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola