ePaper

यूपी और असम के सीएम का कार्यक्रम रद्द, मनोज तिवारी आयेंगे बेरमो

Updated at : 24 Sep 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी और असम के सीएम का कार्यक्रम रद्द, मनोज तिवारी आयेंगे बेरमो

BOKARO NEWS : बेरमो में 25 सितंबर को होने वाला उत्तरप्रदेश तथा असम के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया है. दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का आना तय हुआ है.

विज्ञापन

बेरमो. बेरमो विधानसभा क्षेत्र के करगली फुटबॉल ग्राउंड में 25 सितंबर को होने वाला उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का कार्यक्रम रद्द हो गया है. चार दिन पहले योगी का कार्यक्रम रद्द हुआ. उनकी जगह असम के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रखा गया. लेकिन अचानक मंगलवार को उनका भी कार्यक्रम रद्द हो गया. गिरिडीह के पूर्व सांसद व परिवर्तन संकल्प यात्रा के प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का आना निश्चित हुआ है. सभा अपराह्ण तीन बजे से होगी.

आज आयेगी परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ

जानकारी के अनुसार परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ बुधवार की सुबह बेरमो विस क्षेत्र पहुंचेगी. रथ में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, धनबाद सांसद ढुलू महतो सहित कई अन्य नेता रहेंगे. रथ जैनामोड़ मार्केट, बहादुरपुर होते हुए पेटरवार पहुंचेगी. पेटरवार में रथ के साथ सांसद विद्युत वरण महतो व सांसद दीपक प्रकाश शामिल होंगे. इसके बाद रथ तेनुघाट, साड़म होते हुए गोमिया पहुंचेगी. गोमिया में रोड शो होगा. इसके बाद रथ कथारा पहुंचेगी. रोड शो होगा. इसके बाद करगली बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड में सभा होगी. कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से जोरशोर से तैयारी की गयी है. जगह-जगह तोरणद्वार बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola