Bokaro News : गोमिया में पत्नी की गला दबा कर हत्या कर थाना में किया सरेंडर

Published by :MANOJ KUMAR
Published at :19 Apr 2026 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : गोमिया में पत्नी की गला दबा कर हत्या कर थाना में किया सरेंडर

Bokaro News : परिजनों ने लगाया अवैध संबंध का आरोप

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, गोमिया. बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां रहने वाले अजय महतो ने शुक्रवार की देर रात अपनी 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी. शनिवार की सुबह थाना पहुंच कर अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. घटना के पीछे की मुख्य वजह पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध और उसी से दूसरी शादी करने की जिद बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही चतरोचट्टी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. लेकिन, परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया. सांकेतिक रूप से रोड जाम कर दिया. बाद में गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, आइइएल थाना प्रभारी एसके मंडल मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बार-बार विवाद और सामाजिक समझौता :

छोटी बहन बबिता देवी, चचेरा भाई अनिल महतो सहित परिजनों के अनुसार आरोपी पति का काफी समय से गांव की ही एक दूसरी शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उस महिला से दूसरी शादी करना चाहता था. जिसका उसकी पत्नी शिखा कड़ा विरोध करती थी. कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें भी हुईं और आपसी निबटारे के प्रयास किये गये, लेकिन आरोपी अपनी जिद्द पर अड़ा रहा.

वारदात और आत्मसमर्पण :

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अजय ने पत्नी के साथ मारपीट की फिर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वारदात के बाद शनिवार की सुबह आरोपी सीधे चतरोचट्टी थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया.

पिता ने तकिये से घोंटा मां का गला :

घटना के वक्त घर में मौजूद मृतका की नाबालिग पुत्री अंशु कुमारी ने पुलिस को बताया उसके पिता अजय महतो ने ही उसकी मां प्रमिला की हत्या की है. बच्ची ने बताया कि विवाद के दौरान पिता ने उसे (बेटी को) डरा-धमका कर किनारे कर दिया और फिर तकिये से मुंह दबा कर उसकी मां की जान ले ली.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola