माही एकेडमी बंगाल और काजू बगान चंदनक्यारी क्वार्टर फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

28,29 | Prabhat Khabar Network

बोकारो में आयोजित 19वीं डीसी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में माही एकेडमी बंगाल और काजू बगान चंदनक्यारी ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन

बोकारो: रॉयल फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित 19वीं डीसी मेमोरियल आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए दो प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में माही एकेडमी बंगाल और काजू बगान चंदनक्यारी की टीमों ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर-8 ए के मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में माही एकेडमी बंगाल की टीम ने कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब, बीरसा बासा को रोमांचक मुकाबले में टाई-ब्रेकर के जरिए 4-2 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। इसके बाद मुकाबले का फैसला टाई-ब्रेकर से हुआ, जिसमें माही एकेडमी बंगाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले माही एकेडमी बंगाल के धीरन रजवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं, दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में काजू बगान चंदनक्यारी की टीम ने मरांडी फुटबॉल क्लब, गिरिडीह को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया। काजू बगान की ओर से मनीष किस्कू, किस्मत मुर्मू और उदय बावरी ने गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए मनीष किस्कू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी सोनी कुमारी ने प्रदान किया।

मैच का संचालन मनोज कुमार महतो, मुरलीधर महतो, बिनोद बोदरा, लक्ष्मण कुमार यादव और निर्मल मांझी ने किया। मौके पर आयोजन सचिव अनिल कुमार, रामवृक्ष मांझी, शंभू कुमार, वीरू मुंडा, मदन हांसदा, करीमन, देवेंद्र प्रसाद राय, फुलेश कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola