पेटरवार पहुंची संत रविदास की जन्मस्थली की पावन माटी से युक्त कलश वंदन यात्रा

Updated:
विज्ञापन

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना करते लोग | Prabhat Khabar Network

पेटरवार में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश वंदन यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

पेटरवार: संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन्मस्थली सौर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी से युक्त कलश को लेकर निकाली गई कलश वंदन यात्रा मंगलवार शाम छह बजे छत्रु राम महतो चौक, पेटरवार पहुंची।

इसके पूर्व कलश वंदन रथ का बोकारो-रामगढ़ सीमा क्षेत्र पर बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, स्वागत समारोह के प्रभारी लक्ष्मण नायक एवं जिला भाजपा महामंत्री संजय सिन्हा ने स्वागत किया। उक्त नेताओं की अगुवाई में कलश वंदन रथ के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि के जयकारे के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर रथ में स्थापित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई।

इस मौके पर प्रभारी लक्ष्मण नायक, प्रहलाद महतो, रवि शंकर जायसवाल, जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, मनोज ठाकुर, संजय त्यागी, अभय कुमार (गोलू), राजेश पांडे, धनुलाल महतो, पंकज कुमार सिन्हा, मानसिंह, भदरू महतो, वासुदेव भोक्ता, राजेंद्र नायक, गोपाल महतो, संजय नायक, रोशन खन्ना, बलदेव महतो, प्रदीप सिंह, राजेंद्र महतो आदि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola