कसमार में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देते झामुमो नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
कसमार प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद किया।
बोकारो: झारखंड आंदोलन के महानायक, राज्य निर्माता व पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को कसमार प्रखंड झामुमो समिति ने मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके संघर्ष को याद किया गया।
प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम ने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा।
मौके पर प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि मो. शेरे आलम, पूर्व केंद्रीय सदस्य सिकंदर कपरदार, प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर, बीस सूत्री सदस्य कुलदीप कुमार, नंदन कपरदार, मुन्ना अंसारी, हरेंद्र महतो, मिथिलेश तिवारी, रघू महतो, तनवीर आलम, तनवीर अंसारी, इरफान अहमद, नसरुल ओहादा, विनोद बिहारी महतो, द्वारिका महतो आदि मौजूद थे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










