13 साल की उम्र में महाजनी प्रथा के खिलाफ शिबू सोरेन ने फूंका बिगुल: अधिवक्ता अतुल

Updated:
विज्ञापन

चंद्रवंशी विकास परिषद बोकारो ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ता अतुल ने उनके महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष और जीवन के संकल्पों को याद किया।

विज्ञापन

बोकारो: चंद्रवंशी विकास परिषद बोकारो की ओर से चास स्थित कार्यालय में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के जननायक, पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता अधिवक्ता अतुल कुमार रवानी ने की।

उन्होंने कहा कि महज 13 साल की उम्र में शिबू सोरेन ने एक संकल्प के साथ महाजनी प्रथा के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पढ़ाई छोड़ दी और महाजनों के खिलाफ संघर्ष का फैसला किया। पिता की हत्या के बाद महाजनों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। सूदखोर महाजनों के खिलाफ काम करना शुरू किया। जीवनपर्यंत आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे।

मौके पर डॉ. बबीता रानी सिंह, चुन्नू चंद्रवंशी, अधिवक्ता राजश्री, जेबा तरुणम, शक्ति पद गोराई, आनंद कुमार वर्मा, मो. शहबाज अंसारी, आकाश, विकास कुमार, गौरांग कुमार महतो, सुंदर रवानी आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola